महाराष्ट्रः मुंबई के चर्च गेट इलाके में स्थित मेकर भवन में लगी आग, दमकल के वाहन पहुंचे
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में आज सुबह बड़ा हादसा सामने आया है। यहां मुंबई के चर्चगेट एरिया में मेकर भवन में आग लग गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग को बुझाने की कोशिश कर रही है। जानकारी के अनुसार फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग को बुझाने की कोशिश कर रही हैं।

हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आग किस वजह से लगी है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। इससे पहले मुंबई के बोरीवली वेस्ट के एक शॉपिंग सेंटर में भीषण आग लग गई थी। शनिवार को सुबह यह आग लगी थी। मौके पर दमकल की 14 गाड़ियां आग को बुझाने के लिए पहुंची थीं। यह आग रात के करीब 3 बजे लगी थी। सबसे पहले आग बेसमेंट में ही लगी थी, लेकिन धीरे-धीरे बढ़ती गई। पहले शॉपिंग सेंटर की पहली मंजिल इसके धुंए की चपेट में आई। जिसके बाद आग को नियंत्रित करने के लिए साइड ग्रिल्स को हटाया गया और वेंटिलेशन के काम में तेजी लाई गई, जिसके लिए जेसीबी की भी सहायता ली गई।
-
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications