महाराष्ट्र: होटल में लगी भीषण आग से हड़कंप, 6 की मौत
आग की लपटों में झुलसने से छह लोगों की मौत की सूचना है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।
मुंबई। महाराष्ट्र के गोंदिया में एक होटल में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।

आग किन वजहों से लगी है इसका अब तक पता नहीं चल सका है। आग की लपटें देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। होटल में मौजूद लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। अभी भी कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
आग की लपटों में झुलसने से छह लोगों की मौत की सूचना है। गढ़चिरौली रेंज के आईजी पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।
बताया जा रहा है कि जिन लोगों की मौत हुई है वे एक शादी में शामिल होने के लिए आए थे और होटल में ठहरे हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications