महाराष्ट्र: भिवंडी स्थित केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद

Recommended Video

    Maharashtra: Bhiwandi में Chemical Godown में भीषण Fire, देखें Video | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र के भिवंडी में स्थित केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने की खबर सामने आने के बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं और आग को बुझाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आग किन वजहों से लगी है। बता दें कि इससे पहले मुंबई के बांद्रा स्थित एमटीएनएल की बिल्डिंग में आग लग गई थी, जिसमे 60 लोग फंस गए थे, हालांकि इन सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। आग लगने की सूचना मिलने के बाद 14 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं।

    fire

    जानकारी के अनुसार एमटीएनएल बिल्डिंग के चौथे माले पर यह आग लगी थी। जिसके बाद बाद मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची थीं। एमटीएनएल की यह बिल्डिंग 9 मंजिला है। लोगों को इमारत की खिड़की से बाहर निकालने का काम किया जा रहा था। एमटीएनएल के एग्जेक्युटिव डायरेक्टर एके श्रीवास्तव ने बताया कि बिल्डिंग फंसे सभी लोगों को शाम 6 बजे तक बाहर निकाल लिया गया था। इस दौरान राहत और बचाव कार्य का एक कर्मचारी घायल हो गया था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+