मुंबई: सतगुरु इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग, दमकल की 2 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

मुंबई के सतगुरु इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग

मुंबई। गोरेगांव ईस्ट में स्थित सतगुरु इंडस्ट्रियल एरिया (Satguru industrial estate) में रविवार तड़के भीषण आग लग गई। ये आग इंडस्ट्रियल इलाके की ग्राउंड प्लस वन स्टोरी कंपनी में लगी थी। जानकारी के मुताबिक, दमकल विभाग की 2 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Mumbai Fire

प्लास्टिक मैटिरियल होने की वजह से आग ने लिया भयंकर रूप

आपको बता दें कि जिस कंपनी में आग लगी है,वहां प्लास्टिक मैटिरयल रखा हुआ था, जिसकी वजह से आग ने भयंकर रूप ले लिया। दमकलकर्मियों को आग बुझाने के लिए फैक्ट्री के पीछे का दरवाजा तोड़कर वहां से घुसना पड़ा। इस हादसे में लाखों रुपयों का नुकसान की जानकारी है।

पिछले हफ्ते भिवंडी में भी लगी थी इसी तरह की आग

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को ठाणे जिले के भिवंडी में एक पावरलूम इकाई में आग लग गई थी। उस हादसे में भी काफी सारी प्लास्टिक की सामग्री और कपड़े जलकर राख हो गए। आग एक कारखाने में लगी थी। इस हादसे में भी किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं थी। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+