दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे यार्ड में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
नई दिल्ली। देश की राजधानी में निजामुद्दीन रेलवे यार्ड में आज सुबह आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह आग आज सुबह लगी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम आनन-फानन में यहां पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू किया। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं, जिसके कुछ देर के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किकसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications