कोलकाताः शो के दौरान प्रिया सिनेमा हॉल में लगी आग
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के प्रिया सिनेमा हॉल में देर रात दस बजे आग लग गई। जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। हादसे की सूचना के बाद दमकल विभाग मौके पर राहत कार्य में जुट गया है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अग्निशमन अधिकारियों ने शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई है।













Click it and Unblock the Notifications