कोलकाता के पोलक स्ट्रीट पर बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 6 दमकल की गाड़ियां मौके पर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पोलक स्ट्रीट पर सोमवार शाम को भीषण आग लग गई है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। आग इतनी भीषण है कि धुएं का गुबार कई किमी दूर तक दिखाई दे रहा है।

 fire broke out at a building on Pollock Street of Kolkata in West Bengal on Monday evening

मध्य कोलकाता के पोलोक स्ट्रीट इलाके में सोमवार शाम करीब 5 बजकर 25 मिनट पर बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। दमकल अधिकारियों ने कहा कि जी+5 भवन में लगी आग को बुझाने के लिये दमकल की 20 गाड़ियां भेजी गई हैं। इस भवन में कई कार्यालय हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भवन खाली था। उन्होंने कहा, हमारे अधिकारी आग बुझाने के लिये एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।

पश्चिम बंगाल के फायर मंत्री सूजीत बोस ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल में लगी आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। बिल्डिंग में कई कार्यालय और बैंक शाखाएं हैं। बहुमंजिला इमारत का शेड आग की वजह से गिर गया है। भीड़भाड़ वाले इलाके में आग लगने की वजह से लोगों में दहशत है।

fire broke out at a building on Pollock Street of Kolkata in West Bengal on Monday evening

कोलकाता पुलिस उपायुक्त सुधीर कुमार इमारत के अंदर फंसे एक व्यक्ति को बचाया गया है। वह पूरी तरह से ठीक है।इससे पहले दक्षिण 24 परगना जिले के बारूईपुर के कछारी बाजार में गत दिनों भीषण आग लग जाने से सैकड़ों कपड़े की दुकानें खाक हो गईं थीं। दमकल की 11 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।शुरुआती जांच से पता चला है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। दुकानदारों का मानना है कि इस अग्निकांड में करोड़ों का माल जलकर राख हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+