बैतूल: मालगाड़ी में लगी आग, सेना के 4 ट्रक जलकर हुए खाक
बैतूल (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के बैतूल में एक मालगाड़ी में अचानक आग लग गई। जानकारी के मुताबिक इस मालगाड़ी में सेना के कई ट्रक लदे हुए थे। अचानक लगी आग में जलकर सेना के चार ट्रक खाक हो गए। गनीमत यही रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और इसे काबू करने कवायद में जुट गई। बताया जा रहा है कि ये मालगाड़ी बेंगलुरू से फैजाबाद जा रही थी।

आग की घटना उस समय सामने आई जब ये मालगाड़ी बैतूल में मारमझीरी धाराखोह रेलवे ट्रैक पर थी। मालगाड़ी में आग कैसे लगी अभी इसकी वजह का साफ तौर से खुलासा नहीं हुआ है। बैतूल के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर शशांक मिश्रा ने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।
आग कितनी भयानक थी ये तस्वीरें देखकर समझा जा सकता है। इस आग की चपेट में सेना के ट्रक भी आ गए, जो इस ट्रेन में लदे हुए थे। बैतूल के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर शशांक मिश्रा ने कहा कि आग लगने के चलते सेना के 4 बड़े ट्रक जलकर खाक हो गए। घटना बैतूल के जिला हेडक्वार्टर से करीब 8 किमी. दूर हुई।












Click it and Unblock the Notifications