झारखंड में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 8 की मौत, 25 घायल

रांची। झारखंड के कुमारडुबी स्थित पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई है, इस घटना में 8 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मौक पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड की पांच टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

अवैध तरीके से जमा किया गया था पटाखा

अवैध तरीके से जमा किया गया था पटाखा

खबर के मुताबिक जहां आग लगी है उस जगह पर अवैध तरीके से बड़ी मात्रा में पटाखों को रखा गया था। एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इस घटना में छह लोगों की जान चली गई है, यह घटना कुमारदुंबु गांव में हुई है, जोकि जमशेदपुर से 85 किलोमीटर दूर है। हादसा इतना भयानक था कि आग लगने के बाद घर की दीवार ढह गई। एसडीओ घाटसिला अरविंद कुमार लाल ने बताया कि चार से पांच लोगों की इस घटना में मौत हुई है, कुछ लोग मलबे में दबे हुए हैं, उन्हें निकाले जाने का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि अभी भी जो पटाखे एक दूसरे से जुड़े हुए हैं वह जल रहे हैं।

बाजार के करीब हुई घटना

बाजार के करीब हुई घटना

तमाम घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अरविंद ने बताया कि इलाके में पटाखों को अवैध तरीके से स्टोर किया गया था और इनका अवैध तरीके से निर्माण होता था, किसी वजह से इन पटाखों में आग लग गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। घटना उस वक्त हुई जब बड़ी संख्या में लोग साप्ताहिक बाजार के लिए आते हैं। यह घर इसी बाजार के करीब है।

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजे की बात

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजे की बात

इस घटना में एक पीड़िता की पहचान की गई है, उनका नाम पार्वती शंकर है, जोकि घर के मालिक की मां हैं। पूर्वी सिंघभूम के डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर दो फायर इंजन तैनात हैं, जबकि दो अन्य को मौके पर रवाना कर दिया गया है। स्थानीय भाजपा नेता बिद्युत बरन महतो भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने इस घटना के बारे में मुख्यमंत्री रघुवर दास को जानकारी दे दी है और प्रशासन से अपील की है कि आग पर जल्द से जल्द काबू पाए जाने के उपाय किए जाएं, साथ ही घायलों को जमशेदपुर में बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए। महतो ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया है कि वह मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए का मुआवजा देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+