नोएडा में खिलौने बनाने की फैक्ट्री में भंयकर आग, दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में खिलौने बनाने की एक फैक्ट्री में आग लग गई है। ये फैक्ट्री नोएडा के सेक्टर 63 में हैं, जिसमें बुधवार शाम को आग लगी है। फैक्ट्री में आग काफी भयंकर है, आसपास दूर तक धुआं दिख रहा है। आग की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।

घटनास्थल पर मौजूद फायर स्टेशन ऑफिसर नरेश सिंह ने बताया है कि दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर हैं और आग पर काबू की कोशिशे जारी हैं। उन्होंने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर आग को काबू कर लिया गया है। फैक्ट्री में लकड़ी के खिलौने बनते थे। नरेश सिंह ने भी अभी आग लगने की वजह का पता होने से इनकार किया है।
फैक्ट्री में आग की सूचना पर दमकल के अलावा स्थानीय प्रशासन भी पहुंचा है। आग लगने से फैक्ट्री में काफी नुकसान होने का अंदेशा है। वहीं जनहानि को लेकर अभी कुछ साफ नहीं है। आग लगते वक्त क्या फैकट्री में कुछ लोग काम कर रहे थे, इस पर अभी जानकारी सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications