मुंबई के नरीमन प्वॉइंट इलाके में ट्राइडेंट होटल में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मुंबई। आर्थिक राजधानी मुंबई के नरीमन प्वॉइंट इलाके में ट्राइडेंट होटल में बुधवार को करीब 11 बजे रात को आग लग गई है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि, आग होटल के बेंसमेंट की दुकान में लगी थी। नरीमन प्वाइंट में मौजूद इस होटल से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बता दें26/11 को मुंबई में हुए हमले में आतंकवादी इस होटल में भी घुसे थे।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को करीब रात 11 बजे ट्राइडेंट होटल के लेवल-2 में अचानक आग भड़क गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। दमकल कर्मियों ने होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकला है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं।
इसके अलावा मुंबई के मझगाव इलाके एक होटल में भी आग लग गई थी। जिसे फायरब्रिगेड़ ने बुझा दिया। इससे पहले उपनगरीय अंधेरी के मरोल में ईएसआईसी कामगार अस्पताल में जबरदस्त आग की घटना के दो दिन बाद बुधवार देर शाम फिर से आग लग गई। इस अस्पताल में आग लगने की पहली घटना में 9 लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications