दिल्ली में प्लास्टिक फैक्ट्री की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर
नई दिल्ली। दिल्ली के इंद्रलोक में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री की बिल्डिंग में शनिवार को भीषण आग लग गई। ये बहुमंजिला इमारत यहां के शहजादा बाग इलाके में स्थित है। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 9 गाड़ियां पहुंचीं। फैक्ट्री में आग लगने के पीछे की वजह अभी तक पता नहीं चली है। साथ ही अभी तक किसी के घायल होने की भी कोई खबर नहीं है। बता दें आग लगने के बाद से आसपास की इमारतों पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि आग को फैलने से रोका जा सके।

इस मामले में दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि उन्हें आग लगने की जानकारी सुबह नौ बजकर बीस मिनट पर मिली थी। जिसके बाद मौके पर दमकल की नौ गाड़ियां भेजी गईं। उन्होंने ये भी कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और आग कैसे लगी इसकी जांच भी की जा रही है। गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले ही दिल्ली के बवाना में भी एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी।
बीते महीने ही दिल्ली में संसद भवन की एनेक्सी बिल्डिंग में आग लग गई थी। आग बिल्डिंग की 6वीं मंजिल पर लगी थी। राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर 5 दमकल की गाड़ियां मौजूद रहीं। दमकल विभाग ने कहा था कि आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही दमकल की गाड़ियां भिजवाई गईं। आग को काबू में करने के लिए दमकल की 7 गाड़ियां लगाई गई थीं। जानकारी के मुताबिक संसद भवन की एनेक्सी बिल्डिंग में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। यहां किसी तरह के जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई थी।
इससे पहले साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्रालय के एक कमरे में भी आग लग गई थी। हालांकि जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं थी। दमकल की गाड़ियों ने आग को जल्द ही नियंत्रण में कर लिया था। इसी दौरान ओखला से भी आग लगने की खबर आई थी। यहां लालकुंआ इलाके में ई-कार्ट बिल्डिंग में आग लग गई थी। आग बिल्डिंग के गोदाम में लगी थी। जिसे नियंत्रण में करने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां पहुंची थीं। इससे कुछ दिन पहले दक्षिणी दिल्ली के टिगरी इलाके में एक एलपीडी सिलेंडर फटने से आग लग गई थी। यहां आग काफी भीषण लगी थी, जिसे बुझाने के लिए दमकल की 8 गाड़ियां भेजी गई थीं और आग को काबू में किया गया था।
लेबनान: बेरूत पोर्ट पर फिर लगी भीषण आग, पिछले महीने गई थी 150 से ज्यादा की जान












Click it and Unblock the Notifications