लेबनान: बेरूत पोर्ट पर फिर लगी भीषण आग, पिछले महीने गई थी 150 से ज्यादा की जान
नई दिल्ली: लेबनान की राजधानी बेरूत में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को फिर से बेरूत पोर्ट पर भीषण आग लग गई। जिसकी लपटें काफी दूर तक देखी जा रही हैं। इसके अलावा काला धुंआ आसमान में छा गया है। अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पिछले महीने इसी पोर्ट पर ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 150 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।
Recommended Video

गोदाम में लगी है आग
लेबनानी मीडिया के मुताबिक ये आग एक गोदाम में लगी है, जहां पर टायर और तेल रखे थे। आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर्स की भी मदद ली जा रही है। साथ ही लेबनानी सेना ने भी मौके पर मोर्चा संभाल लिया है। वहीं पोर्ट के पास स्थित कंपनियों ने अपने कर्मचारियों से इलाके को खाली करने को कहा है। सरकार और सेना जल्द से जल्द आग पर काबू पाना चाहती है, ताकी पिछली बार की तरह इस बार नुकसान ना हो।
The Lebanese army said the fire is at a warehouse where oil and tires are placed https://t.co/DGCFBUFyt7 pic.twitter.com/BbPwyIH229
— Bloomberg QuickTake (@QuickTake) September 10, 2020 '>अमोनियम नाइट्रेट में हुआ था विस्फोट
आपको बता दें कि 4 अगस्त को बेरूत पोर्ट पर रखे करीब 2750 टन अमोनियम नाइट्रेट में विस्फोट हुआ था। विस्फोट इतना भीषण था कि उसकी आवाज 200 किलोमीटर से अधिक दूरी तक सुनी गई। जर्मनी के जियोसाइंस केन्द्र के अनुसार भीषण विस्फोट की वजह से वहां पर 3.5 तीव्रता का भूकम्प भी आया था। इस हादसे में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हुई, जबकि 2500 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

पूरी सरकार ने दे दिया था इस्तीफा
बेरूत ब्लास्ट के बाद लेबनान की जनता में काफी आक्रोश था। जिस वजह से पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हो गया। ब्लास्ट और इन प्रदर्शनों से लेबनान की सरकार हिल गई। इसके बाद प्रधानमंत्री हसन दिआब समेत उनकी पूरी कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया था। गुरुवार को फिर से आग की खबर ने वहां की जनता को परेशानी में डाल दिया है।












Click it and Unblock the Notifications