गुजरात: जामनगर में रिलायंस रिफाइनरी में आग लगने से दो की मौत, 7 घायल
यह पहला मौका नहीं है जब रिलायंस की इस रिफाइनरी में आग लगी हो। पहले भी यहां लगी आग में वर्कर्स की जान जा चुकी है।
अहमदाबाद। गुजरात के जामनगर स्थित रिलायंस रिफाइनरी में गुरुवार सुबह लगी आग में दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।
यह पहला मौका नहीं है जब रिलायंस की इस रिफाइनरी में आग लगी हो। इसके पहले अप्रैल और जनवरी 2009 में भी यहां आग लगी थी। हालांकि अप्रैल की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था लेकिन जनवरी में लगी आग में दो लोगों की मौत हुई थी।
वहीं, 2006 में भी यहां लगी आग में एक शख्स बुरी तरह झुलस गया था। अक्टूबर 2006 में यह हादसा वैक्यूम ऑयल गैस की यूनिट 2 में हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications