दिल्ली के आनंद विहार की आवासीय इमारत में लगी आग, दमकल की 7 गाड़ियां पहुंची
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के आनंद विहार इलाके की एक आवासीय इमारत में गुरुवार को आग लग गई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आग लगने के बाद मौके पर दमकल की सात गाड़ियां पहुंचीं। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। पुलिस के अनुसार, उन्हें आग लगने की जानकारी दोपहर 12.27 बजे फोन पर दी गई थी। जिसके बाद दमकल की 7 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचाई गईं।

इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि आग इमारत की दूसरी मंजिल और छत के एक हिस्से में लगी थी। हालांकि आग को 1.25 बजे तक काबू में कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक तमाम कोशिशों के बाद भी इमारत काफी हद तक आग की चपेट में आ गई है। लेकिन समय पर आग लगने का पता चलते ही लोग सुरक्षित बाहर आ गए थे। जिसके चलते कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की शुरुआती जांच में ये पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।
बता दें इससे पहले मंगलवार को दिल्ली के केशवपुरम इलाके में भी जूता बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई थी। सूचना मिलने पर दमकल की 23 गाड़ियां पहुंची थीं और आग पर काबू पाया गया। दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया था कि सुबह 8.34 पर आग लगने की जानकारी मिली जिसके बाद दमकल के 23 वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया।
इससे पहले दिल्ली के ही तुगलकाबाद इलाके में झुग्गियों में आग लग गई थी। आग के कारण करीब 2,000 झोपड़ियां झलकर खाक हो गईं। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी। इसके अलावा बुधवार रात मुंबई के होटल फॉर्च्यून में भी भीषण आग लग गई थी। आग दूसरी और चौथी मंजिल में लगी। इस होटल में उन डॉक्टरों को ठहराया गया है, जो कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दमकलकर्मियों ने होटल में फंसे 25 रेजीडेंट डॉक्टरों को रेस्क्यू किया।
मुंबई के होटल फॉर्च्यून में आग लगी, 25 रेजिडेंट डॉक्टर किए गए रेस्क्यू












Click it and Unblock the Notifications