मुंबई के होटल फॉर्च्यून में आग लगी, 25 रेजिडेंट डॉक्टर किए गए रेस्क्यू
मुंबई। आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित होटल फॉर्च्यून में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग दूसरी और चौथी मंजिल में लगी है। इस होटल में कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे डॉक्टरों को ठहराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दमकलकर्मियों में होटल में फंसे 25 रेजीडेंट डॉक्टरों को रेस्क्यू किया है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है। मौके पर प्रशासन के कई आला अधिकारी मौजूद हैं।

फायर ब्रिगेड ने आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस होटल में लगभग 25 रेजिडेंट डॉक्टर रह रहे थे। आग लगने के बाद सभी डॉक्टरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सभी डॉक्टर जेज हॉस्पिटल के हैं। जिन्हें वैकल्पिक आवास के तौर इस होटल में रुकाया गया है। इसके साथ ही 5 लोगों को फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने सीढ़ी और बीए सेट्स का उपयोग करके बचाया गया। बताया जा रहा है कि कुछ लोग होटल के उपरी फ्लोर फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने का काम जारी है।












Click it and Unblock the Notifications