दिल्ली: आर्मी कैंटीन में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कैंट एरिया में रविवार सुबह आग लग गई। जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। फिलहाल फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। अभी तक घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। कैंटीन में सामान रखा होने से ज्यादा नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक उन्हें रविवार सुबह कैंट एरिया में स्थित आर्मी कैंटीन में आग लगने की खबर मिली थी। जिसके बाद से आठ फायर टेंडर आग बुझाने में लगे हुए हैं। आमतौर पर आर्मी कैंटीन में सामान ज्यादा रहता है, इस वजह से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कैंटीन और आसपास की इमारतों को खाली करवा कर आग बुझाने का काम जारी है।
आपको बता दें गर्मी शुरू होते ही आग लगने का सिलसिला शुरू हो जाता है। कुछ दिन पहले ही दिल्ली के राजेंद्र प्लेस इलाके में स्थित एक शोरूम में भीषण आग लग गई थी। उस दौरान भी फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications