दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल इलाके में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगी
नई दिल्ली। दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल इलाके में देर रात भीषण आग लग गई। आग इथनी भयानक थी कि इसपर काबू पाने के लिए 22 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजना पड़ा। यह आग नरेला इंडस्ट्रियल इलाके में बनी एक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी थी। घटना के वक्त मौके पर बड़ी संख्या में लोग सड़क पर आ गए। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आग किस वजह से लगी थी। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।













Click it and Unblock the Notifications