दिल्ली: पंजाबी बाग की इंजन ऑयल गोदाम में लगी आग, 1 की मौत
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में शनिवार को एक इंजन ऑयल के गोदाम में भीषण आग लग गई में अचानक आग लग गई। अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर अग्निशमन की 22 गाड़ियों को भेजा गया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी हैं। दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की वजह पूरी जांच के बाद ही सामने आएगी, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि, शुरुआत में सूचना पर दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, लेकिन आग बढ़ता देखकर फिलहाल दमकल की 22 गाड़ियां मौजूद पर हालात पर काबू पाने की कोशिश जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक, शुरुआत में ट्रांसपोर्ट के गोदाम से आग लगने से धुआं उठा, लेकिन कुछ ही देर में लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। ये हादसा पंजाबी बाग इलाके में रिंग रोड के पास मौजूद गोदाम में हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications