पश्चिम बंगाल, जूट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, हालात काबू से बाहर
पश्चिम बंगाल के एक जूट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के एक जूट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। पश्चिम बंगाल के नार्थ 24 परगना के जूट कारखाने में अचानक आग लगने से वहां भगदड़ की स्थिति बन गई।

फैक्ट्री में जूट मौजूद आगू तेजी से भड़क गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, लेकिन हालात काबू से बाहर बताए जा रहे हैं। दमकल कर्मी काफी कोशिश के बावजूद अब तक आग पर काबू नहीं पा सके हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक हालत काबू में नहीं है। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। वहीं आग कैसे लगी इस बात की जानकारी नहीं मिली है। इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी अभी तक नहीं है।
Read more: कोलकाता: स्कूल में गैस लीक से हड़कंप, छात्रों को भेजा गया घर












Click it and Unblock the Notifications