Andhra Pradesh: विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में तेल रिसाव के कारण लगी भीषण आग
विशाखापट्टनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम इस्पात संयंत्र में गुरुवार को आग लगने के कारण एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां 1.2 मेगावाट इलेक्ट्रिक मोटर में टरबाइन तेल के रिसाव के कारण स्टील प्लांट में आग लग गई है। प्लांट में आग की कुछ तस्वीरें समाचार एजेंसी एएनआई पर भी शेयर की गई हैं। बताया जा रहा है कि आग को नियंत्रण में कर लिया गया है। इससे होने वाले जानमाल के नुकसान की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। हादसे से जुड़ी अधिक जानकारी आने का इंतजार किया जा रहा है।
Recommended Video

आपको बता दें इससे एक दिन पहले गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में नानूकाका एस्टेट स्थित एक केमिकल प्लांट में भी कई धमाके हुए थे। जिससे वहां कपड़ा गोदाम में आग लग गई। परिसर के अंदर उस समय काफी लोग मौजूद थे। दीवार ढहने के चलते कई लोग मलबे में ही दबकर मर गए। जबकि कई की जान ब्लास्ट ने ले ली। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया कि, इस हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है। जलते हुए कपड़ा गोदाम से तीन लोगों को बचाया भी गया है।
आग बुझाने के लिए अहमदाबाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज (एएफईएस) का दस्ता पहुंचा था। एक दर्जन दमकल की गाड़ियां भी आईं। अहमदाबाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज (एएफईएस) के प्रमुख मिनोच दस्तूर ने कहा कि इस हादसे के दौरान मौके से कई लोगों को बचाया गया। जबकि कुछ अन्य संभवतः मलबे के नीचे दब गए। दस्तूर ने बताया कि कपड़ा गोदाम में आग उससे सटे प्लांट में विस्फोट के कारण लगी थी। यहां रासायनिक कारखाने के बगल में ही कपड़ा गोदाम स्थित था। जिसकी दीवार ध्वस्त हो गई और आग लग गई। आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के बाद अब केमिकल प्लांट के संचालकों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। इस मामले पर टेक्सटाइल गोदाम के मालिक ने कहा, 'मेरे नुकसान के लिए यहां चल रहा रासायनिक कारखाना जिम्मेदार है, जो कि अवैध रूप से चल रहा था।'
VIDEO: नेवी की बोट में धधकी आग, ब्लास्ट के डर से ड्राइवर उसे ले गया गांव से बाहर, टल गया हादसा












Click it and Unblock the Notifications