तिरुपति के मंदिर के पास आग, सभी सुरक्षित
तिरुमाला। तिरुपति के वेंकटैश्वर मंदिर में लड्डू बनाने वाली यूनिट के पास आग लगने की खबर है। ताज़ा अपडेट के अनुसार आग बुझाने के लिये फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंच चुकी हैं।
यह आग सुबह करीब 8 बजे लगी, जब श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर के अंदर प्रवेश कर रही थी। आग उस जगह पर लगी, जहां पर तिरुपति का प्रसाद यानी लड्डू बनाने वाली यूनिट है। अग्निशमन वाहनों का इमतजाम यहां हमेशा रहता है। यही कारण है कि आग फैलने से पहले ही उस पर काबू पा लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications