जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हादसा, कैमोह के सरकारी अस्पताल में लगी भीषण आग
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एक सरकारी अस्पताल में भीषण आग लगने की जानकारी मिल रही है। घटना दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के कैमोह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम कुलगाम जिले के कैमोह स्थित अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया और अस्पताल की बिल्डिंग से आग की लपटे निकलने लगीं। आग की सूचना मिलते ही प्रशासन की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications