फरीदाबाद पटाखा मार्केट में लगी भीषण आग, 233 दुकानें खाक, 5 घायल
फरीदाबाद। दीवाली का मौका है। पटाखा बाजार में धूम है। बाजार में पटाखों की मांग बढ़ रही है, लेकिन दीवाली से पहले कई बार पटाखा की दुकानों में आगजनी की घटना होने की खबरें आती रहती है, लेकिन इस बार में फरीदाबाद पटाखा मार्केट में जो हुआ उसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था।

फरीदाबाद दशहरा ग्राउंड के पटाखा बाजार में भीषण आग लग गई। ऐसी आग कि आसपास की करीब 233 दुकानें इसकी चपेट में आ गई। आग ने भीषण रुप ले लिया। इस भीषण आग की चपेट में आकर 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घंटों की मशक्कत के बाद दमकल की 10 गाड़ियां आग पर काबू पा सकी। अब तक की जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से वहां आग लगी। जबकि एक दुकानदार के मुताबिक दुकान नंबर 9 और 10 के नजदीक पटाखों को चेक करने की वजह से आग लग गई।
देखते ही देखते 233 दुकाने आग में श्वाहा हो गई। वहीं आसपास खड़ी 150 टू व्हीलर गाड़ियों और 25 से अधिकार कारों में भी आग लग गई। इस घटना में करोड़ों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications