आंध्र प्रदेश: पटाखा फैक्टरी में लगी आग, 11 लोगों की मौत, कई घायल
हैदराबाद। दीवाली से पहले आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्टी में धमाका हो जाने की वजह से 12 लोगों की मौत हो गई। पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 11 लोग मारे गए और अन्य 7 घायल हुए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त आंध्रप्रदेश के तटीय पूर्वी गोदावरी जिले के वकाटिप्पा गांव में हुआ।

यहां एक निजी पटाखा फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हुआ जिसके बाद वहां भीषण आग लग गई। इस भीषण विस्फोट के समय फैक्टी में 18 मजदूर काम कर रहे थे। जिसमें 7 महिलाएं भी थी। विस्फोट के बाद लगी आग में 7 महिलाओं समेत 11 मजदूरों की झुलस कर मौत हो गई।
वहीं कई लोग घायल हो गए। घायलों में 7 लोगों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही हैं। विस्फोट के बाद भड़की भीषण आग को बुझाने के लिए दो स्थानीय दमकल गाडियां घटनास्थल पहुंची। आग बुझाने में करीब दो घंटे की मशक्कत करनी पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications