Fire at AIIMS Delhi: एम्स में लगी आग पर पाया गया नियंत्रण, कोई हताहत नहीं

Fire at AIIMS in Delhi: दिल्ली एम्स में आग लगने की खबर सामने आई है। घटना के बाद सभी लोगों को अस्पताल से बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आ सकी है।

फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। जानकारी के अनुसार यह आग दिल्ली एम्स के एंडोस्कोपी रूम में लगी थी, जहां से सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

fire

दिल्ली फायर विभाग की ओर से कहा गया है कि एम्स में लगी आग को बुझा दिया गया है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी लोग सुरक्षित हैं।

दिल्ली फायर सर्विस की ओर से कहा गया है कि आग की जानकारी मिलने के बाद मौके पर अग्निशमन की 6 गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमे देखा जा सकता है कि बिल्डिंग के भीतर से काले रंग के धुंए का गुबार बाहर निकल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की खबर हमे सुबह 11.54 बजे मिली, जिसके बाद मौके पर दमकल की तीन गाड़ियों को रवाना किया गया। साथ ही सभी मरीजों को यहां से बाहर निकाल लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+