EC को जेल भेजने की धमकी देने वाले प्रकाश आंबेडकर के खिलाफ FIR दर्ज
EC को जेल भेजने की धमकी देने वाले प्रकाश आंबेडकर के खिलाफ FIR दर्ज
नई दिल्ली। चुनाव आयोग के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले सांसद और वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) के नेता प्रकाश आंबेडकर की मुश्किलें बढ़ गई है। चुनाव आयोग के खिलाफ आपत्तिजनक ब्यान देने के बाद अब प्रकाशं आंबेडकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आंबेडकर के खिलाफ चुनाव आयोग ने मामला दर्ज करवाया है। दरअसल एक रैली के दौरान प्रकाश आंबेडकर ने कहा था कि अगर उनकी सरकार आ गई तो वह चुनाव आयोग को दो दिन के लिए जेल भेज देंगे। इतना ही नहीं उन्होंने चुनाव आयोग को बीजेपी की सहयोगी पार्टी तक बता दिया।

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक रैल को संबोधित करते हुए प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि पुलवामा हमले में हमने 40 जवान खो दिए। चुनाव आयोग हमें कैसे चुप करा सकता है। उन्होंने कहा कि संविधान में अभिव्यक्ति की आजादी दी है।
उन्होंने कहा कि मैं भाजपाई नहीं हूं, अगर मैं सत्ता में आया तो दो दिनों के लिए चुनाव आयोग को जेल में भेज दूंगा। चुनाव आयोग ने रैली में आंबेडकर के इस बयान पर संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। गौरतलब है कि प्रकाश आंबेडकर दो सीटों से लोकसभा का चुनाव ल़ रहे हैं। वो वंचित बहुजन आघाडी (VBA) की टिकट पर महाराष्ट्र की सोलापुर और अकोला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications