कंगना के पर्सनल बॉडीगार्ड पर रेप का केस दर्ज, जबरन बनाता था अप्राकृतिक संबंध

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत के पर्सनल बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े पर रेप और अप्राकृतिक संबंध बनाने का केस दर्ज किया गया है। हेगड़े पर ये आरोप मुम्बई की एक ब्यूटिशियन और मेकअप आर्टिस्‍ट ने लगाया है। उसने कहा है कि हेगड़े ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने और अप्राकृतिक यौन शोषण किया। इतना ही नहीं पीडि़ता ने हेगड़े पर ये भी आरोप लगाया है उसने 50 हजार रुपए वसूले। मुंबई की डीएन नगर पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पीडि़ता को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा है।

प्रपोज किया और फिर बनाने लगा शारीरिक संबंध

प्रपोज किया और फिर बनाने लगा शारीरिक संबंध

मामला 19 मई की रात दर्ज किया गया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि कुमार हेगड़े फिलहाल कंगना रनौत के बॉर्डगार्ड के रूप में काम कर रहा है। हेगड़े से उसकी मुलाकात साल 2013 में हुई थी। पिछले साल हेगड़े ने पीडि़ता को प्रपोज किया। उस प्रपोज का जवाब हां में देने के बाद हेगडे अकसर पीडि़ता के फ्लैट पर आने लगा। धीरे-धीरे दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनने लगे। इस बीच कई बार उसने पीड़िता के साथ भी की और अननैचुरल संबंध बनाया। 27 अप्रैल को हेगड़े शिकायतकर्ता महिला के घर से 50 हजार रुपए लेकर चला गया।

कुमार हेगड़े लड़कों के साथ भी बनाता था जिस्‍मानी संबंध

कुमार हेगड़े लड़कों के साथ भी बनाता था जिस्‍मानी संबंध

पीडि़ता की दोस्‍त ने एक न्‍यूज चैनल से खास बातचीत में बताया कि कुमार हेगड़े को सिर्फ लड़कियों में ही नहीं बल्‍कि लड़कों में भी रूचि थी। वो उनके साथ भी शारीरिक संबंध बनाता था। उन्‍होंने बताया कि वो इस बात की जानकारी मेरी दोस्‍त को दी थी लेकिन उसे लगता था वो उसके मजाक करने का तरीका है। उसके बाद दूसरे लोगों ने भी इस बात की जानकारी दी।

कई लड़कियों के साथ कर चुका है गंदा काम

कई लड़कियों के साथ कर चुका है गंदा काम

पीडि़ता की दोस्‍त ने बताया कि शादी का झांसा देकर कुमार हेगड़े ने और भी कई लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है। से उसकी आदत बन चुकी थी। वो लड़कियों को शादी का झांसा देता और फिर उनका रेप करता। इतना ही नहीं वो उनसे पैसे भी ऐंठता था। उन्‍होंने बताया कि कुमार हेगड़े ने कंगना रनौत के बॉडीगार्ड होने का बहुत फायदा उठाया है और कुछ इसी तरह से वो मासूम लड़कियों को अपने झांसे में लिया करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+