'साहब, बीवी और गैंग्सटर' फिल्म के प्रोड्यूसर पर FIR दर्ज, धोखाधड़ी का लगा आरोप
'साहब, बीवी और गैंग्सटर' फिल्म के प्रोड्यूसर सुनील बोहरा पर धोखाधड़ी को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। फिल्ममेकर राहुल मित्रा ने सुनील बोहरा के खिलाफ दिल्ली के उत्तरी वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
नई दिल्ली। 'साहब, बीवी और गैंग्सटर' फिल्म के प्रोड्यूसर सुनील बोहरा पर धोखाधड़ी को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। फिल्ममेकर राहुल मित्रा ने सुनील बोहरा के खिलाफ दिल्ली के उत्तरी वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। बोहरा पर आरोप है कि उन्होंने फिल्म 'साहब, बीवी और गैंग्सटर' के मार्केटिंग और म्यूजिक राइट्स अकेले बेच दिए।

फिल्म 'साहब, बीवी और गैंग्सटर' के प्रोड्यूसर सुनीव बोहरा के खिलाफ राहुल मित्रा ने दिल्ली के वसंत कुंज में एफआईआर दर्ज कराई है। मित्रा ने बोहरा पर धोखाधड़ी का आरोप लगया है। मित्रा के अनुसार बोहरा ने फिल्म 'साहब, बीवी और गैंग्सटर' के राइट्स बिना किसी को बताए बेच दिए। फिल्म 'साहब, बीवी और गैंग्सटर' साल 2012 में रिलीज हुई थी और काफी हिट भी रही थी। मित्रा की एफआईआर के मुताबिक सुनील बोबरा ने उनसे फिल्म में पार्टनरशिप को लेकर दिलचस्पी दिखाई थी।
ये भी पढ़ें: वाजपेयी को गुलाब जामुन से दूर रखना जब हो गया मुश्किल, तब माधुरी दीक्षित ने यूं की थी मदद
मित्रा ने कहा, 'हमने फिल्म की पार्टनरशिप को लेकर कई मीटिंग की। तिग्मांशु धूलिया हमारे तीसरे पार्टनर हैं, लेकिन बोहरा ने यूटीवी के साथ अकेले ओनर के तौर पर कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया। बोहरा ने शेमारू कंपनी से भी फिल्म को लेकर बात की।'
उत्तरी वसंत कुंज पुलिस स्टेशन के अधिकारी के अनुसार बोहरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, लेकिन अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें: प्रियंका और निक की सगाई में आया था ये खास केक, ऑर्किड फूुलों संग लगा था 24 कैरेट सोना












Click it and Unblock the Notifications