प्रियंका और निक की सगाई में आया था ये खास केक, ऑर्किड फूुलों संग लगा था 24 कैरेट सोना
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 18 अगस्त को रोका कर अपना रिश्ता दुनिया के सामने कबूल किया था। उनके रोके को कुछ दिन बीत चुके हैं लेकिन प्रियंका और निक अभी भी सुर्खियों में बने हुए हैं।
Recommended Video


मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 18 अगस्त को रोका कर अपना रिश्ता दुनिया के सामने कबूल किया था। उनके रोके को कुछ दिन बीत चुके हैं लेकिन प्रियंका और निक अभी भी सुर्खियों में बने हुए हैं। प्रियंका की अंगूठी से लेकर निक के कपड़ों पर फैंस की नजर थी और अब तो उनकी सगाई पार्टी के केक के भी चर्चे सोशल मीडिया पर हो रहे हैं। प्रियंका और निक की सगाई पार्टी में जो केक आया था, उसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं।

सगाई पार्टी में आया था खास केक
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई पार्टी में हर एक चीज खास थी। ऐसे में केक खास कैसे नहीं होता। प्रियंका और निक की पार्टी में जो केक लाया गया था, उसे मुंबई की मशहूर बेकरी Tier Nom Patisserie ने बनाया था। सफेद और गुलाबी रंक के इस केक को खास ऑर्किड फूलों से सजाया गया था।

केक पर लगा था 24 कैरेट सोना
3 टियर इस केक का वजन 15 किलो था, जिसे 3 लोगों ने मिलकर उठाया था। इस केक की सबसे खास बात ये थी कि इसपर 24 कैरेट गोल्ड की पत्तियां लगाई गई थीं। गोल्ड की पत्तियां केक की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगाई गई थीं। प्रियंका और निक की सगाई पार्टी में केवल उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

भारतीय रंग में रंग गया निक और उनका परिवार
18 अगस्त को सुबह रोके की रस्म हुई थी और शाम को पार्टी रखी गई थी। रोके के लिए प्रियंका ने पीले रंग का सूट पहना था जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। जहां प्रियंका अपने पीले सूट में कहर ढा रही थीं वहीं निक भी कुर्ते-पायजामा में कुछ कम नहीं लग रहे थे। निक के अलावा उनके माता-पिता ने भी भारतीय परिधान पहना हुआ था, जो उनपर काफी जंच रहा था। शाम के वक्त भी निक की मां साड़ी में नजर आई थीं।
ये भी पढ़ें: ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी नहीं, बल्कि इस हीरो के लिए प्रियंका ने छोड़ी सलमान की फिल्म 'भारत'!












Click it and Unblock the Notifications