बुरे फंसे 'आप' के नेता कुमार विश्‍वास, वाल्‍मीकि को डाकू कहने पर FIR दर्ज

 FIR lodged against AAP leader Kumar Vishwas
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में तीसरी ताकत बन कर सामने आई आम आदमी पार्टी की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। स्टिंग ऑपरेशन का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि पार्टी के लोकप्रिय नेता और जाने-माने कवि कुमार विश्‍वास के खिलाफ वाल्‍मीकि समाज की धार्मिक भावानाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है।

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक करीब 250 लोगों ने पूर्वी दिल्ली में फर्श बाजार थाने के बाहर प्रदर्शन किया जिसके बाद आईपीसी की धारा 295A के तहत एफआई दर्ज की गई। वाल्मीकि समाज के सदस्यों ने आरोप लगाया कि विश्वास ने एक जनसभा में वाल्मीकि को डाकू कहा था जिससे उनकी भावनाएं आहत हुईं।

मालूम हो कि इससे पहले एक स्टिंग ऑपरेशन ने आम आदमी पार्टी में खलबली मचा दी है। मीडिया सरकार डॉट कॉम की ओर से कराए गए स्टिंग ऑप्रेशन में आप पार्टी के 9 सदस्यों पर अवैध चंदे की उगाही का आरोप लगा है। जिसमें चुनावी मैदान में खड़ी शाजिया इल्मी भी शामिल हैं। स्टिंग ऑपरेशन में साफ हो रहा है कि शाजिया ने चंदे के लिए औऱ धरना के लिए किसी महिला से पैसे की मांग कर रही हैं जिसे वह महिला मान गयी है।

शाजिया 10 लाख चेक और 15 लाख कैश में लेने को तैयार है। तो वहीं कुमार विश्वास किसी से अपने प्रोग्राम के लिए पैसे लेने की बात कह रहे हैं। यहां तक की वीडियो में साफ सुनायी और दिखायी पड़ रहा है कि कुमार विश्वास किसी से कह रहे हैं कि वह प्रोग्राम के लिए पैसे लेंगे क्योंकि वह बिजनेस क्लास में ही सफर करते हैं और डीलक्स सुइट में ही रहना पसंद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+