इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश के खिलाफ FIR दर्ज, मुस्लिम भावनाएं आहत करने का आरोप
सोशल मीडिया की सेंसेशन और पूरे देश का क्रश बन चुकीं प्रिया प्रकाश वेरियर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। हैदराबाद में कुछ मुस्लिम युवकों ने फलकनुमा पुलिस स्टेशन में मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत करने के लिए एफआईआर दर्ज कराई है।
Recommended Video


हैदराबाद। सोशल मीडिया की सेंसेशन और पूरे देश का क्रश बन चुकीं प्रिया प्रकाश वेरियर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। हैदराबाद में कुछ मुस्लिम युवकों ने फलकनुमा पुलिस स्टेशन में मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत करने के लिए एफआईआर दर्ज कराई है। ये एफआईआर प्रिया प्रकाश के अलावा 'मनिकया मलराया पूवी' गाने के मेकर्स के खिलाफ दर्ज कराई गई है।

गाने ने मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत कीं?
हैदराबाद के फलकनुमा पुलिस स्टेश में कुछ मुस्लिम युवकों ने प्रिया और गान के मेकर्स के खिलाफ एफआईआर कराई है। युवकों का कहना है कि इस गाने ने मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। इनका आरोप है कि फिल्म 'ओरु अदार लव' का गाना 'मनिकया मलराया पूवी' जब अंग्रेजी में अनुवाद किया जाता है तो ये प्रोफेट की बेज्जती करता है।

सोशल मीडिया सेंसेशन और देश का क्रश बनीं प्रिया
प्रिया प्रकाश वेरियर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुई हैं। मलयालम एक्सट्रेस प्रिया के म्यूजिक वीडियो वायरल हो जाने के बाद सोशल मीडिया पर तूफान आ गया है। प्रिया मलयालम फिल्म 'ओरु अदार लव' में नजर आने वालीं हैं जिसका हाल ही में गाना 'मनिकया मलराया पूवी' रिलीज किया गया है जिसपर युवकों ने आपत्ति जताई है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस से हो रही प्रिया की तुलना
गाना स्कूल के कुछ स्कूली बच्चों पर फिल्माया गया है। स्कूल रोमांस को दिखाते इस गाने में कई लड़कियां दिखाई गई हैं लेकिन पूरी लाइमलाइट प्रिया ले गईं। प्रिया के एक एक्सप्रेशन ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस गाने से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की जा रही हैं और इसपर कई मीम भी बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रिया की तुलना कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से भी की है।












Click it and Unblock the Notifications