सपा विधायक रामलाल अकेला के बेटे की गुंडागर्दी, रंगदारी न मिलने पर तोड़फोड-फायरिंग

लखनऊ। बाप सेशन कोर्ट में कमाए और बेटा फूड कोर्ट में उड़ाए, यहां तक तो मामला समझ में आता है मगर जब बेटा बाप की पोजि़शन का गलत फायदा उठाए यह बेहद ही घटिया और शर्मनाक बात है। ऐसा ही एक मामला कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में सामने आया है। बाप की सत्‍ता की हनक बेटे को इसकदर चढ़ी कि उसने शहर के एक नर्सिंगहोम में जमकर उत्‍पात मचाया। उसने अस्‍पताल में ना सिर्फ पथराव कर तोड़फोड किया बल्कि कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने इस मामले में सपा विधायक के बेटे सहित 22 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

FIR against SP MLA's son and 20 others for extortion in Rae Bareli

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक बछरावां से सपा विधायक रामलाल अ‍केला के बेटे विक्रांत अ‍केला ने शहर के जेल रोड स्थित कृष्‍णा नर्सिंग होम में एक प्रसूता की मौत के बाद अपने साथियों के साथ जमकर तोड़फोड़ मचाया। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंबेडकरनगर निवासी सुधीर सिंह ने अपनी पत्नी वात्सल को प्रसव के लिए गुरुवार सुबह कृष्णा नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। डॉ. सुमेधा रस्तोगी ने महिला का ऑपरेशन किया। प्रसव के बाद रात 9:30 बजे महिला की मौत हो गई। रात में ही परिवारीजन शव लेकर घर चले गए।

शुक्रवार की दोपहर करीब 12:30 बजे सपा विधायक रामलाल अकेला का पुत्र विक्रांत अकेला 20-25 युवकों के साथ नर्सिंगहोम पहुंचा और उत्पात मचाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने हवाई फायरिंग की। नर्सिंगहोम संचालक का आरोप है कि विक्रांत अकेला ने उनसे फोन पर चार लाख रुपये रंगदारी मांगी थी जिसे इन्कार करने पर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में विक्रांत अकेला, दिलीप सिंह व 20 अज्ञात युवकों के खिलाफ नर्सिंगहोम में घुसकर विवाद करने व रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+