सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य पर FIR दर्ज, पत्रकार को कहा था 'बेशर्म बूढि़या'

मुंबई। कुछ दिन पहले महिला पत्रकार के लिए माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में मुंबई के साइबर क्राइम सेल ने सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य पर मुकदमा दर्ज किया है। मुंबई पुलिस की साइबर सेल आम आदमी पार्टी की नेता प्रीति शर्मा मेनन की शिकायत पर आईपीसी की धारा 500, 509 और इंफॉर्मेशन एक्‍ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। प्रीति ने मुंबई पुलिस कमिश्‍नर को ट्वीट कर शिकायत की थी कि अभिजीत ने एक महिल पत्रकार के लिए सोशल मीडिया पर अश्‍लील भाषा का प्रयोग किया है।

FIR against singer Abhijeet Bhattacharya for abusing woman journalist

क्‍या था पूरा मामला?

यह विवाद उस वक्‍त शुरु हुआ जब अभिजीत ने चेन्‍नई में एक सॉफ्टवेयर इं‍जीनियर की हत्‍या को लव जेहाद बताया। अभिजीत ने माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ट्वीटर के माध्‍यम से यह गलत संदेश देने की कोशिश की कि सॉफ्टवेयर इं‍जीनियर पर हमला किसी मुस्लिम ने किया है।

जब महिला पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी और अन्य ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने कहा कि अनावश्यक सांप्रदायिक उन्माद भड़काने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए तो अभिजीत ने उनके खिलाफ 'बेशर्म बूढी महिला' जैसे अपशब्द का इस्तेमाल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+