नितिन गडकरी की गाड़ी का बिना जांचे जारी किया पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, FIR दर्ज
नई दिल्ली। देशभर में नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू हो चुका है। ट्रैफिक नियमों में अनदेखी करने पर कई गुना जुर्माना भरने की नौबत आएगी। जुर्माने की रकम बढ़ा दी गई है। ट्रैफिक नियमों को सख्त कर दिया गया है। इस बीच केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

इसे लेकर अब पीयूसी सेंटर पर FIR दर्ज कर दिया गया है। डेक्कन पुलिस स्टेशन में सेंटर के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया है। इस मामले में कौन शामिल है, उसका नाम सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि गडकरी की कार की कोई भी जांच नहीं की गई, लेकिन उसका पॉल्यूशन सार्टिफिकेट जारी कर दिया गया। नियमों को ताख पर रखते हुए सार्टिफिकेट जारी कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications