स्वाति मालिवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज
नई दिल्ली। एसीबी ने दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। उन पर आरोप है कि उन्होंने नियमों के खिलाफ जाकर महिला आयोग के स्टाफ की नियुक्ति की है।

सोमवार को एसीबी ने स्वाति मालीवाल से नियमों के खिलाफ जाकर की गई 85 नियुक्तियों को लेकर चल रही जांच के तहत पूछताछ की थी। यह पूछताछ करीब 2 घंटे तक चली थी। एसीबी की इस टीम में एक एसीपी सहित कुल 6 पुलिसवाले थे, जिन्होंने स्वाति से कुल 27 सवाल पूछे।
यह भी खबर है कि उन्होंने स्वाति के दफ्तर से कुछ दस्तावेज भी जब्त किए हैं। पूछताछ के बाद स्वाति ने खुद ही बताया था कि एसीबी ने उन्हें 27 सवालों की लिस्ट दी है, जिसका एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा गया है।
स्वाति ने बरखा सिंह पर हमला बोलते हुए कहा- हमने 1 साल में इतना काम किया है, जितना पिछली अध्यक्ष ने 8 सालों में नहीं किया। हम काम कर रहे हैं, इसलिए हमसे सवाल पूछे जा रहे हैं।
स्वाति ने बताया कि जहां पिछले 8 सालों में एक केस निपटाया गया, वहीं महज 1 साल में ही उन्होंने 12 केस निपटा दिए। उन्होंने कहा कि सभी नियुक्तियां नियमों के अनुरूप की गई हैं। उन्हें सिर्फ परेशान किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications