PNB Scam के बाद वित्त मंत्रालय का निर्देश, 15 दिनों के भीतर बैंक करें NPAs की जांच
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में हुए 12700 करोड़ के घोटाले के बाद वित्त मंत्रालय ने बैंकिंग सिस्टम को सुधारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। वित्त मंत्रालय ने सभी सरकारी बैंकों तो वक्त रहते बैंक फ्रॉड्स का पता लगाने को कहा है। साथ ही साथ ऐसे मामलों को जल्द से जल्द सीबीआई को सौंपने की बात कही हैं। मंत्रालय ने सभी बैंकों से कहा है कि वो 50 करोड़ रुपए से अधिक के सभी एनपीए अकाउंट्स की जांच करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने सभी बैंकों को निर्देश दिया कि 15 दिनों की समयसीमा के भीतर बैंकिंग जोखिम से निपटने के लिए ब्लूप्रिंट तैयार करे।

फाइनैंशल सर्विसेज सेक्रटरी राजीव कुमार ने ट्वीट कर सभी सरकारी बैंकों के कार्यकारी निदेशकों और चीफ टेक्नॉलजी ऑफिसर्स को आदेश दिया है कि वो किसी भी प्रकार के परिचालन और तकनीकी जोखिम से निपटने के लिए अपना एक्शन प्लान तैयार रखे। वित्त मंत्रायल ने कहा है कि सरकारी बैंकों को कदम उठाने के लिए 15 दिनों का वक्त दिया गया है। उन्हें आदेश दिया गया है कि वो छानबीन कर ऐसे किसी भी खामी का पता लगाए जो आगे बनकर जोखिम बन सकता है। उन्हें अपने बैंकों में कमजोरी तलाशने और उनका आंकलन करने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications