हाथ काटने वाले बयान पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने मांगी माफी और खेद जताया

Recommended Video

    PM Modi की तरफ उठने वाली हर उंगली को काट देंगे , says Bihar BJP Chief | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। इसमें किसी को शक नहीं कि पीएम मोदी को उनके पार्टी वाले किसी भगवान से कम नहीं समझते हैं लेकिन कभी-कभी उनकी भक्ति एक विवादित रूप धारण कर लेती है और ऐसा ही कुछ देखने को मिला बिहार के एक कार्यक्रम में, जहां बिहार बीजेपी अध्यक्ष और उजियारपुर से लोकसभा सांसद नित्यानंद राय मोदी प्रेम में ऐसा कुछ बोल गए, जो कि उन्हें बोलना नहीं चाहिए था। बीजेपी नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कठिन परिस्थितियों से निकलकर देश का नेतृत्व कर रहे हैं, ये हमारे लिए गर्व की बात है, उनकी मेहनत और देशप्रेम से कोई इंकार नहीं कर सकता है इसलिए यदि उन पर कोई उंगली उठाएगा तो हम उसका हाथ काट देंगे। नित्यानंद राय ने कहा कि मोदी की मां ने खाना परोसने का काम किया, उनके पिता चाय बेचते थे, आज उस परिस्थिति से उठकर वो देश के पीएम बने हैं, एक गरीब का बेटा पीएम बना है, उसका स्वाभिमान होना चाहिए, हर व्यक्ति को उनकी इज्जत करनी चाहिए लेकिन जो लोग ऐसा नहीं करेंगे उन्हें हम छोड़ेंगे नहीं, उनकी ओर उठने वाली उंगली और हाथ को हम सब मिलकर तोड़ देंगे और जरुरत पड़ी तो काट भी डालेंगे, बता दें कि इस कार्यक्रम के दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी समेत बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद थे।

    'मोदी के खिलाफ उठने वाली हर उंगली और हाथ को हम काट देंगे'

    हालांकि जब कार्यक्रम के बाद मीडिया ने नित्यानंद से उनके विवादित बयान के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मैंने हाथ काटने वाली बात एक मुहावरे के रूप में कही थी, इसे विपक्षी पार्टी और आम आदमी से जोड़ कर नहीं देखा जाए, मैंने किसी को टारगेट करके ये नहीं कहा था, इसलिए इस पर विवाद नहीं होना चाहिए लेकिन पीएम मोदी वाकई एक अच्छे इंसान और बढ़िया पीएम हैं, हर किसी को उन पर गर्व होना चाहिए। हालांकि मीडिया की ओर से जब बार-बार ये सवाल पर जवाब मांंगा जा रहा था तो एक न्यूज चैनल पर नित्यानंद ने माफी मांग ली है और बयान पर मचे बवाल पर उन्होंने खेद प्रकट किया है। गौरतलब है कि यादव समाज में जबरदस्त पकड़ रखने वाले नित्यानंद को दिसंबर 2016 में बिहार बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+