कालेधन को लेकर 72 घंटें में सरकार को आए 4000 ईमेल
कालेधन की जानकारी को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से जारी की गई ईमेल आईडी blackmoneyinfo@incometax. gov.in पर 72 घंटें के अंदर 4000 ईमेल आ चुके हैं।
नई दिल्ली। कालेधन की जानकारी को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से जारी की गई ईमेल आईडी blackmoneyinfo@incometax. gov.in पर 72 घंटें के अंदर 4000 ईमेल आ चुके हैं।

ईटी की खबर के मुताबिक इस बात की जानकारी वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने दी है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक लोगों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक वित्तीय खुफिया यूनिट बैंकों में जमा होने वाले धन पर नजर बनाए हुए हैं। वित्तीय खुफिया यूनिट की जानकारी के आधार पर सरकार पहले ही कार्रवाई कर रही है। एफआईयू के जरिए सरकार की पकड़ में बहुत से डाटा आया है। वित्त मंत्रालय ने यह भी बताया कि हर दिन की रिपोर्ट पर नजर रखी जा रही है।
आपको बताते चले कि देश में विमुद्रीकरण के फैसले को लागू करने के बाद से ही एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक सहित बैंकों के कर्मचारियों की मिली भगत सामने आई है जिनके जरिए कालेधन को सफेद बनाने का खेल चल रहा है।
दिल्ली के चांदनी चौक से कर्नाटक के बेंगलुरु तक हर जगह कालेधन को सफेद करने के मामले सामने आए हैं। सरकार के आंकडों के मुताबिक अभी तक 2600 करोड़ रुपए का नगद कालाधन आयकर विभाग की छापेमारी में पकड़ा जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications