Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को पेश करेंगी बजट, जानें कब से कब तक चलेगा बजट सत्र?
Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को मोदी 3.0 बजट पेश करेंगी। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार (06 जुलाई) को घोषणा की कि वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट 23 जुलाई को पेश किया जाएगा। जबकि संसद सत्र एक दिन पहले शुरू होगा। बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा और 12 अगस्त को समाप्त होगा।
किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट पर जानकारी देते हुए लिखा, ''माननीय राष्ट्रपति ने बजट सत्र 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को 22 जुलाई 2024 से 12 अगस्त 2024 तक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय बजट 2024-25, 23 जुलाई 2024 को लोकसभा में पेश किया जाएगा।''

ये भी पढ़ें- Budget 2024: बजट में टैक्स को लेकर ये 3 ऐलान कर सकती हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया था, क्योंकि यह आम चुनाव का साल था। वह लगातार सातवां बजट पेश करेंगी, ऐसा करने वाली वह इतिहास की पहली वित्त मंत्री होंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोरारजी देसाई द्वारा बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ेंगी।
ये भी पढ़ें- Budget 2024: बजट से क्या चाहती है आम जनता? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से ये हैं 5 बड़ी उम्मीदें
PM मोदी के तीसरे कार्यकाल का ये पहला बजट, क्या-क्या है उम्मीद?
यह प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के दौरान पेश किया जाने वाला पहला बजट होगा। पीएम मोदी के कार्यकाल में यह पहला बजट होगा जिसमें भाजपा को अपने दम पर पूर्ण बहुमत नहीं मिला है।
इस बजट से आम जनता को उम्मीदें बहुत अधिक हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बजट में टैक्स में छूट से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक कई बड़े ऐलान कर सकती हैं। मध्यम और वेतनभोगी वर्ग के लिए सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक यह है कि टैक्स सिस्टम में बदलाव होगा जिससे उनके हाथ में अधिक खर्च करने योग्य आय होगी।
ये भी पढ़ें- Budget 2024: बजट से क्या चाहती है आम जनता? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से ये हैं 5 बड़ी उम्मीदें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संयुक्त संबोधन में कहा था कि इसमें "कई ऐतिहासिक कदम" उठाए जाएंगे और सुधारों की गति में तेजी आएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 27 जून को कहा था कि, ''भारत के लोगों की तीव्र विकास की आकांक्षाओं के अनुरूप सुधारों की गति को और तेज किया जाएगा। यह बजट सरकार की दूरगामी नीतियों और भविष्य की दूरदर्शिता का एक प्रभावी दस्तावेज होगा। इस बजट में बड़े आर्थिक और सामाजिक फैसलों के साथ-साथ कई ऐतिहासिक कदम भी देखने को मिलेंगे।''












Click it and Unblock the Notifications