Budget 2024: बजट में टैक्स को लेकर ये 3 ऐलान कर सकती हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्रालय जुलाई में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण केंद्रीय बजट पेश करने की तैयारी कर रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) मध्य जुलाई में बजट पेश कर सकती हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अधिकारियों के साथ मिलकर बजट की तैयारियों पर चर्चा कर रही हैं।
लोकसभा चुनाव के बाद सरकार का ये पहला बजट आने वाले पांच सालों के लिए देश की अर्थव्यवस्था का नींव रखने वाला होगा। इस बजट में इस बार मोदी सरकार आम जनता के लिए कुछ लोक लुभावन वादे भी कर सकती है। गरीब परिवार से लेकर मिडिल क्लास तक इस बजट से काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं।

ये भी पढ़ें- Budget 2024: बजट से क्या चाहती है आम जनता? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से ये हैं 5 बड़ी उम्मीदें
रिपोर्ट के मुताबिक कई हितधारकों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बजट में टैक्स छूट को लेकर कुछ बड़ी घोषणा करने की सलाह दी है। ऐसा माना जा रहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट में इनकम टैक्स को लेकर 3 बड़े ऐलान कर सकती हैं, आइए जानें वो क्या-क्या हैं?
🔴 नए टैक्स व्यवस्था के तहत छूट लिमिट को बढ़ाया जा सकता है
एक्सपर्ट की मानें तो आने वाले बजट में नए टैक्स व्यवस्था के तहत छूट लिमिट को बढ़ाया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक यह छूट लिमिट सिर्फ न्यू टैक्स व्यवस्था के तहत रिटर्न दाखिल करने वालों पर लागू होगा। एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसा करने से कम आय वर्ग के लोगों के लिए ज्यादा बचत करना आसान हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- Budget 2024: बजट के लिए FICCI ने सरकार को दी ये 5 अहम सलाह, टैक्स से इंफ्रास्ट्रक्चर तक जानें क्या कहा?
🔴 टैक्स स्लैब में भी हो सकता है बदलाव
रिपोर्ट के मुताबिक उद्योग जगत के सलाह पर विचार करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नए टैक्स सिस्टम के तहत उच्चतम व्यक्तिगत इनकम टैक्स स्लैब दर को 30 प्रतिशत से घटाकर 25 फीसदी तक कर सकती है। बजट में उच्च आयकर स्लैब में बदलाव की संभावना ना के बराबर है क्योंकि सरकार का वर्तमान में फोकस निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए उपभोग को बढ़ावा देने पर है।
ये भी पढ़ें- Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कब पेश करेंगी पूर्ण बजट? क्या होगा इसमें खास? जानें हर जानकारी
🔴3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये हो सकती है इनकम पर टैक्स
रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि आगामी बजट 2024 में आय सीमा को मौजूदा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये तक किया जा सकता है। सरकार का इस बार फोकस बजट में टैक्स कटौती लाकर कम आय वाले व्यक्तियों के लिए खपत को बढ़ावा देने पर है। इसका उद्देश्य डिस्पोजेबल आय को बढ़ाना है ताकि खपत और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिले।












Click it and Unblock the Notifications