वित्तमंत्री सीतारमण ने लोकसभा में बजट पर दिया जवाब, कांग्रेस के समय को बताया अंधकाल

नई दिल्ली, 10 फरवरी: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2022 पर जवाब दिया। निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण में कांग्रेस को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि देश को कांग्रेस की सरकार के समय अंधकाल था। वहीं मौजूदा सरकार में कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश अमृतकाल की ओर बढ़ रहा है। इस दौरान कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों ने लोकसभा से वॉकआउट किया।

 Lok Sabha

निर्मला सीतारमण ने कहा, देश में अंधकाल सिर्फ कांग्रेस की वजह से था। 1991 में हमारा विदेशी मुद्रा भंडार दो सप्ताह तक का ही बचा था, जो अंधकाल था। इससे पहले आपातकाल के समय भी अंधकाल था। यूपीए सरकार में हर रोज जो भ्रष्टाचार की खबरें आती थीं, वो अंधकाल ही था। सीतारमण ने कहा कि अमृतकाल की तरफ बढ़ने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने जनधन योजना के जरिए लोगों को वित्तीय व्यवस्थाओं से जोड़ा है, इन खातों में 1.57 लाख करोड़ रुपए जमा हैं।

यूनिकॉर्न की पहचान

वित्तमंत्री ने बताया कि देश में 44 यूनिकॉर्न की पहचान की गई है। उन्होंने काफी दौलत बनाई है। देश के विकास में अहम योगदान दिया है। वे भारत की प्रतिभा और नवाचार को आगे ले जा रहे हैं। यह सब 2020 और 2021 के बीच हुआ है। जब दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही थी।

वित्तमंत्री सीतारमण ने बजट पर लोकसभा में चर्चा का जवाब देते हुए ये भी बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से वित्त वर्ष 2020-21 में देश के सकल घरेलू उत्पाद में 9.57 लाख करोड़ रुपए की भारी गिरावट आई। वित्त मंत्री ने कहा कि देश में रोजगार की स्थिति में अब सुधार का संकेत दिख रहा है। शहरों में बेरोजगारी अब कोविड-पूर्व के स्तर पर आ गई है।

विपक्ष के वॉकआउट पर ये बोले अधीर रंजन

लोकसभा में विपक्ष के वॉकआउट पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमने जो सवाल सरकार से किए उसका जवाब नहीं दिया गया। वित्त मंत्री होते हुए भी उन्होंने यूपीए के कार्यकाल पर झूठे इलज़ाम लगाए। हमने कहा कि आरोप लगाने से पहले प्रस्ताव लाए। इसी पर हमारा विरोध था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+