सीज फायर उल्लंघन पर बोले जेटली, जानिए क्या कहा
नई दिल्ली। सीज फायर उल्लंघन पर वित्त मंत्री अरुण जेटली बोल पड़े हैं। जिसके बाद सीज फायर उल्लंघन को लेकर चर्चाएं और भी ज्याद गर्म हो रही हैं। अरुण जेटली ने नियंत्रण रेखा तथा अंतराराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करने पर नाराजगी जताई है। अरुण जेटली ने कहा है कि इस तरह के उल्लंघन दोनों देशों के संबन्धों के लिए अनुकूल नहीं है।

जेटली जता रहे यह उम्मीद
हालांकि अरुण जेटली ने यह उम्मीद भी जताई है कि सैन्य अभियान महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल पीआर कुमार और उनके पाकिस्तानी समकक्ष मेजर जनरल सरफराज चौधरी के बीच विचार विमर्श के बाद दोनों देशों के बीच स्थिति बेहतर हो सकती है। जेटली ने कहा कि नियंत्रण रेखा और सीमा पर सेना और बीएसएफ दनों ही पूरी तरह से सतर्कता बरत रहे हैं। हमारी सेना प्रभावी रूप प्रतिक्रिया भी दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications