राज्य सरकारों ने जीएसटी बिल पास कराने में किया पूरा सहयोग: अरुण जेटली
अरुण जेटली ने राज्यसभा में पास हुए जीएसटी बिल को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि कल समान टैक्स की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। जेटली बोले कि जीएसटी बिल (संविधान संशोधन बिल) राज्यसभा में बिना किसी विरोध के सबकी सहमति से पास हो गया है।

उन्होंने कहा कि काफी समय से जीएसटी बिल लंबित था, क्योंकि राज्यसभा में इसे लेकर सर्वसम्मति नहीं बन पा रही थी। वे बोले कि इस बिल के पास होने में सबसे अच्छी चीज यह रही कि यह बिल बिना किसी विरोध के पास हो गया, सिर्फ एआईएडीएमके के सांसदों ने राज्यसभा का बहिष्कार कर दिया था।
Yesterday a very major step forward has been taken in direction of having a uniform tax in the country: FM Arun Jaitley #GST
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016
The constitutional amendment was pending for a long time, predominantly becuse Rajya Sabha was not able to reach a consensus: FM #GST
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016
Most important thing is that it was passed with unanimity, except for the AIADMK who walked out: Finance Minister Arun Jaitley #GST
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016
राज्य सरकारों ने जीएसटी बिल के लिए अपना सहयोग दिया जो कि जीएसटी बिल पास कराने में काफी मददगार साबित हुआ। जेटली बोले- मुझे भरोसा है कि जीएसटी लागू हो जाने के बाद भारत में व्यापार करना आसान हो जाएगा। इससे बड़ी संख्या में व्यापार करने वाले लोगों को फायदा मिलेगा।
I am sure once #GST is rolled out, doing business in India would be easier, would help a large body of traders, business people: FM Jaitley
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016
Role of State Govts extremely positive, more and more state Govts felt that this would help their revenue: FM Jaitley #GST
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016












Click it and Unblock the Notifications