अपने सांसद को वित्तमंत्री जेटली का जवाब, इसी जन्म में वापस आएगा कालाधन

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने चुटकी लेते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की और साथ ही भरोसा दिलाया कि उनके जीवन में ही कालाधन वापस लौट आएगा। लोकसभा में वित्त विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए जेटली ने अपनी पार्टी के सांसद की टिप्पणी का उल्लेख करते हुए कहा कि जल्दबाजी में कुछ और ही कह दिया गया।
पढ़ें- पढ़ें क्या है C-SAT विवाद
जेटली ने कहा कि मैं उनकी दीर्घायु की कामना करता हूं लेकिन साथ ही उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि उन्हें बहुत लंबे समय तक इंतज़ार नहीं करनी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कालेधन की वापसी को लेकर विश्व के कई देशों की ओर से जबर्दस्त दबाव बन रहा है और उन्होंने अब जानकारी उपलब्ध कराना शुरु भी कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा सांसद ने कहा था कि आप वहां से जो पैसा और नाम मांगेगे, वह भारतीयों के मांगेंगे। ट्रस्ट या ट्रस्टी का मांगने का सवाल ही नहीं है। जब यह नहीं मागेंगे तो स्विट्जरलैंड से कालाधन वापस कैसे आएगा? इस तरह की बातों के जवाब में जेटली ने सदन को यह आश्वासन दिया कि ऐसा संभव है व जल्द ही आपके सामने हल भी दिखेगा।












Click it and Unblock the Notifications