आखिरकार एनडी तिवारी ने रोहित शेखर को माना अपना बेटा

nd tiwari
नयी दिल्ली। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता नारायण दत्त तिवारी ने आखिरकार रोहित शेखर को अपना बेटा मान लिया है। 6 साल की लंबी लड़ाई के बाद एनडी तिवारी ने अपने मुंह से इस बात को कबूला और रोहित को अपना बेटा मान लिया। डीएनए टेस्ट को झुठलाने के बाद अब जाकर एनडी तिवारी ने मान ही लिया कि रोहित शेखर उनके बेटे हैं। गौरतलब है कि साल 2008 में रोहित शेखर ने एक याचिका दायर कर दावा किया था कि एनडी तिवारी उनके बायलॉजिकल पिता हैं।

दरअसल रविवार को रोहित सेखर और एनडी तिवारी ने मुलाकात की और इसी मुलाकात के बाद उन्होंने स्वीकार कर लिया कि रोहित शेखर उनके ही बेटे हैं। हालांकि, हाईकोर्ट के आदेश पर कराए गए डीएनए टेस्ट से ये बात पहले ही साबित हो चुकी है कि शेखर के बायलॉजिकल एनडी तिवारी पिता हैं। लेकिन, वो हमेशा से इस बात को नकारते रहे। तिवारी ने एक निजी समाचार चैनल से बातचीत के दौरान भी इस बात को कबूला। अब जब कि एनडी तिवारी ने भी मान लिया है तो ये बात साबित हो गई है कि 34 साल के रोहित शेखर उज्जवला शर्मा और एनडी तिवारी के संतान हैं।

Did You Know: एनडी तिवारी का नाम सेक्स स्कैंडल में भी फंस चुका है।

घटनाक्रम पर गौर करें तो ये मामला 2008 पहली बार कोर्ट में आया जब रोहित शेखर ने एनडी तिवारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मामला दर्ज कराया। रोहित ने दावा किया कि तिवारी का उसकी मां से अफेयर था। दोनों के बीच शारीरिक संबंध स्थापित हुए। इसके बाद उसका जन्म हुआ। सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ये ममाला अब तक चल रहा है। कोर्ट की दखलअंजादी पर एनडी तिवारी का डीएनए टेस्ट भी कराया गया। दिल्ली हाईकोर्ट की चेतावनी के बाद 2012 में तिवारी का जबरन पितृत्व टेस्ट हुआ था। तिवारी ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। बाद में ये साबित हो गया कि रोहित एनडी तिवारी के ही बेटे हैं, लेकिन उन्होंने इस फैसले को भी नहीं माना।

Did You Know: एनडी तिवारी एक सेक्स स्कैंडल में भी फंस चुके हैं। एनडी तिवारी के आंध्रप्रदेश के राज्यपाल के पद पर रहते हुए ही एक तेलुगू समाचार चैनल ने एक घंटे तक ऐसी तस्वीरें और वीडियो प्रसारित किए, जिनमें 85 वर्षीय तिवारी जैसे दिखने वाले एक शख्स को तीन युवा लड़कियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+