अंतत: केजरीवाल दिल्लीवासी हुए

पटियाला हाउस अदालत परिसर के समीप स्थित मकान सचिवालय से 15 मिनट की दूरी पर स्थित है।
केजरीवाल के एक निकटवर्ती ने कहा, "सभी सामान लाया जा चुका है और मकान में यह (शनिवार) उनका पहला दिन होगा।"
1600 वर्ग फीट में फैले घर में तीन शयनकक्ष, नौकरों के दो क्वार्टर और एक साझा गैरेज है।
पांच कमरों वाले दो डुप्लेक्स लेने से मना करने के बाद केजरीवाल को यह दूसरा मकान आवंटित किया गया है। इससे पूर्व वीआईपी संस्कृति के खात्मे का वादा करने वाले मुख्यमंत्री को विशाल मकान आवंटित किए जाने को लेकर विवाद छिड़ गया था जिसे देखते हुए केजरीवाल ने वहां रहने से मना कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications