मां सीता पर अश्लील टिप्पणी करने वाले मुस्लिम कर्मचारी को GoAir ने नौकरी से निकाला
नई दिल्ली। 'गो एयर' कंपनी के एक मु्स्लिम कर्मचारी ने हिंदूओं की आराध्य देवी सीता मां के लिए सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी की थी, जिसके बाद कंपनी ने सख्ती दिखाते हुए उसको बाहर का रास्ता दिखा दिया , बता दें कि लोगों ने 'गो एयर' से इस कर्मचारी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की थी, जिसके बाद 'गो एयर' ने एक्शन लेते हुए कर्मचारी को टर्मिनेट कर दिया है।

क्या है मामला
दरअसल 'गो एयर ' में काम करने वाले ट्रेनी फर्स्ट ऑफिसर आसिफ खान ने ट्विटर पर सीता माता समेत हिंदू धर्म और संस्कृत भाषा को लेकर कुछ आपत्तिजनक बातें कही थीं, जिसको लेकर काफी हंगामा मच गया, सोशल मीडिया पर लोग इस कर्मचारी के साथ ही 'गो एयर' की भी आलोचना करने लगे थे और #BoycottGoAir हैशटेग कैम्पेन चला रहे थे, लोगों ने 'गो एयर ' से गुहार लगाई थी कि वो आसिफ खान के खिलाफ एक्शन ले, जिसके बाद कंपनी ने आसिफ खान को नौकरी से निकाल दिया।
'सेक्यूलर हूं लेकिन अंधभक्त नहीं'
हालांकि हंगामा मचने के बाद आसिफ खान ने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया था लेकिन लोग उसके ट्वीट के स्क्रीन शॉट को लेकर उस पर टिप्पणी कर रहे थे, आसिफ ने अपने ट्विटर खाते पर लिखी प्रोफाइल में कहा था कि वो राजनीति को पसंद करने वाला पॉलिटिकल साइंस का छात्र है जो कि सेक्यूलर है लेकिन अंधभक्त नहीं है और वो 'गो एयर' कंपनी में बतौर क्रू मेंबर के तौर पर काम करता है, फिलहाल नौकरी से निकाले जाने के बाद अभी तक आसिफ खान की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
कुछ जरूरी बातें
'गो एयर' भारत की कम कीमत वाली विमान सेवा है। मई 2013 के शेयर गणना के अनुसार यह भारत की पांचवी सबसे बड़ी विमानन सेवा है, इस सेवा का प्रारंभ नंवबर 2005 से शुरू हुआ था, यह 21 शहरों में दिन भर की 100 और सप्ताह की 750 उड़ानों के जरिए घरेलू विमानन सेवा प्रदान करता है।
'गो एयर' इंडिया की स्थापना सन 2005 में हुई थी
'गो एयर' इंडिया की स्थापना सन 2005 में हुई थी। इसकी स्थापना का श्रेय भारत के अग्र गण्य व्यापारी नसली वाडिया के बेटे जहांगीर वाडिया को जाता है। इस एयर लाइन्स पर वाडिया परिवार का पूरा स्वत्व है और जहांगीर वाडिया इस के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। 'गो एयर' का पहला ऑपरेशन नवम्बर 2005 में एयरबस ए 320 एयरक्राफ्ट के साथ प्रारंभ हुआ। अप्रैल 2012 में एयरलाइन अपने मार्केट शेयर्स के चलते हुए छठवें एवं अंतिम स्थान से बढ़ कर पांचवें स्थान पर पहुंच गई।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications