वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू पर जाम हुआ सोशल मीडिया, लंदन से मैच देखने गई लेडी फैन
Vaibhav Sooryavanshi: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम में एक बड़ा बदलाव किया गया। महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने नया इतिहास रच दिया और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इतनी कम उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने वाले वह अब सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।
वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास पल साबित हुआ। जैसे ही उनकी टीम इंडिया में एंट्री की पुष्टि हुई, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। एक्स (पूर्व में ट्विटर), फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाखों क्रिकेट फैंस ने इस युवा खिलाड़ी का जोरदार स्वागत किया। कुछ ही मिनटों में उनका नाम टॉप ट्रेंड्स में शामिल हो गया और फैंस ने इसे भारतीय क्रिकेट के नए दौर की शुरुआत बताया। एक लेडी फैन ऐसी भी हैं, जो सिर्फ वैभव के लिए लंदन से ट्रेवल करके मैनचेस्टर इस मैच के लिए पहुंची।

तिलक वर्मा ने पहनाई डेब्यू कैप
इस यादगार पल को और भी खास बनाया भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने। मैच शुरू होने से पहले उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू कैप सौंपी। टीम के सभी खिलाड़ियों ने तालियां बजाकर इस युवा बल्लेबाज का स्वागत किया। वैभव के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी, जबकि यह पल उनके परिवार और करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी बेहद भावुक रहा।
37 साल बाद टूटा सचिन का रिकॉर्ड
सिर्फ 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखते ही वैभव सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन डेब्यू के समय 16 साल और 205 दिनों के थे, वैभव ने 15 साल और 99 दिनों में यह कारनामा कर दिया।
क्रिकेट जगत में इस उपलब्धि को बेहद बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इतनी कम उम्र में भारतीय टीम की जर्सी पहनना अपने आप में बड़ी बात है और अब सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि वैभव अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में कैसा प्रदर्शन करते हैं। भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।












Click it and Unblock the Notifications