PM नरेंद्र मोदी: चार दिनों में फिल्म ने कमाए इतने करोड़
नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के दौरान रिलीज डेट को लेकर विवादों के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 2.88 करोड़ की कमाई की थी। विवेक ओबरॉय की इस फिल्म ने वीकेंड पर बेहतर कलेक्शन किया है। दूसरे दिन फिल्म ने 3.76 करोड़ की कमाई की जबकि तीसरे दिन 5.12 करोड़ का बिजनेस करने में कामयाब रही है।

फिल्म ने तीन दिन में 11.76 करोड़ रुपए कमाए
इस तरह फिल्म ने तीन दिन में 11.76 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। जबकि चौथे दिन सोमवार को फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2 करोड़ रहने की उम्मीद है। फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बता दें कि लोकसभा चुनावों के दौरान इस फिल्म के रिलीज को लेकर विवाद हुआ हो गया था।
चुनाव के दौरान रिलीज को लेकर मचा था बवाल
कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से इस फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। इस फिल्म के रिलीज का लगातार विरोध हो रहा था। पहले फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, फिर इसकी रिलीज डेट 11 अप्रैल की गई। चुनाव आयोग के बाद मामला कोर्ट भी पहुंचा लेकिन वहां से हरी झंडी मिल गई लेकिन अंत में चुनाव आयोग ने इसे पहले चरण के मतदान से ठीक पहले बैन कर दिया था।

मुख्य भूमिका में विवेक ओबेरॉय
बता दें कि इस फिल्म में लीड रोल यानी की नरेंद्र मोदी का रोल विवेक ओबरॉय ने निभाया है। ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म की शुरूआत उम्मीद से बेहतर रही। विवेक ओबेरॉय इस फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका में हैं और मनोज जोशी अमित शाह की भूमिका में हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग गुजरात में की गई है। फिल्म में दर्शन कुमार, बोमन ईरानी, जरीना वहाब और बरखा बिष्ट भी नजर आएंगे। फिल्म को 'सरबजीत' और 'मैरी कॉम' के डायरेक्टर ओमंग कुमार इसके निर्देशक हैं, एस सिंह, आनंद पंडित और सुरेश ओबेरॉय इसके प्रोड्यूसर हैं।
-
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर












Click it and Unblock the Notifications